फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 19 मार्च को समाप्त होगा मिल का पेराई सत्र, अंतिम नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर चीनी मिल ने पेराई सत्र समाप्ति के लिए तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन ने 19 मार्च को पेराई सत्र समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पेराई सत्र समाप्ति का दूसरा नोटिस जारी किया गया था लेकिन किसानों के अनुरोध पर इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन




लक्सर चीनी मिल में गन्ने की आवक लगातार कम हो रही है। मिल प्रबंधन की ओर से 8 मार्च को पेराई सत्र समाप्ति के लिए पहला नोटिस जारी किया गया था। इसमें 13 मार्च तक किसानों से मिल को गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की गई थी। इसके बाद मिल प्रबंधन की ओर से पहले 17 और अब 19 मार्च तक पेराई सत्र आगे बढ़ाया गया है। 13 मार्च को दूसरा नोटिस जारी करने के बाद मंगलवार को मिल ने फाइनल नोटिस जारी कर दिया।



लक्सर चीनी मिल के प्रधान गन्ना प्रबंधक डॉ. बीएस तोमर ने बताया कि मिल में गन्ने की आवक प्रतिदिन कम हो रही है। रोजाना 14 से 16 घंटों तक नो केन की स्थिति बन रही है। यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता 1.25 लाख क्विंटल प्रतिदिन है लेकिन वर्तमान में मिल को बमुश्किल 40 हजार क्विंटल गन्ने की ही आपूर्ति हो पा रही है। चालू पेराई सत्र में अब तक 1.13 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। मिल क्षेत्र में अधिकांश गन्ने की पेराई की जा चुकी है। तौल मुक्त किए जाने के बाद समितियों को भी 19 मार्च तक गन्ने की आपूर्ति के संबंध में नोटिस भेज दिया गया है। इसके बाद पेराई सत्र औपचारिक तौर पर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें