फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आपसी मोहब्बत और भाईचारे का दिया पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा इरफानुल उलूम रामपुर में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में हजरत मौलाना मोहम्मद हुसैन कासमी ने कहा कि आखिरी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को अल्लाह ने किसी एक कौम के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए रहमत बनाकर भेजा है। पैगंबर मोहम्मद का पैगाम किसी एक मुल्क कौम या दौर तक सीमित नहीं है बल्कि तमाम इंसानों और तमाम जमानों के लिए है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एक खुदा की इबादत और पाकीजा आचरण की शिक्षा सभी सच्चे पैगंबरों ने दी है। जलसे का आगाज तिलावत-ए-कुरआन से किया गया। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद आबिद, मुफ्ती मोहम्मद रियासत अली, मौलाना मोहम्मद मुस्लिम कासमी, मौलाना मोहम्मद हारून कासमी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें