मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो चाकू बरामद किए गए हैं। बुधवार रात को पुलिस को गश्त के दौरान अलग - अलग स्थानों पर संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने रामपुर पुलिया और नेहंदपुर मार्ग की ओर से दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनसे दो चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सरफराज निवासी मोहल्ला किला और जफर निवासी पठान चौक लंढौरा कोतवाली मंगलौर बताए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।