फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: केमिकल के कारोबार में कांटा बनने पर किया था मैनेजर पर फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल फर्म के मैनेजर को कारोबार में कांटा बनने की वजह से रास्ते से हटाने का षड्यंत्र था। पुलिस ने हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस षड्यंत्र में जो कोई भी शामिल है वह भी पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच पाएगा।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को संजय मौर्य ने तहरीर देकर बताया था कि वह फर्म अग्रवाल केमिकल के नाम से पश्चिम अंबर तालाब में काम करते हैं। फर्म में दीपेंद्र कुमार मैनेजर के तौर पर कार्य करता है। 18 मार्च को रात करीब 8 बजे मैनेजर अपना काम कर घर की ओर जा रहा था। रास्ते में घनश्याम पेंटर के घर के पास पहुंचा तो कन्हैया ने अपने हाथ में लिए देशी तमंचे से मैनेजर को गोली मारी थी लेकिन दोबारा से कन्हैया ने देसी तमंचे को लोड कर दूसरी गोली मारने की कोशिश की तभी मैनेजर ने शोर मचा दिया था।

शोर होने पर आसपास के क्षेत्रवासी इकट्ठा हो गए थे। खुद को घिरता देख कन्हैया वहां से भाग गया था। घायल मैनेजर को क्षेत्रवासी सरकारी अस्पताल ले गए थे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मैनेजर को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। इंस्पेक्टर मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तमंचे के साथ कृृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया निवासी अंबर तालाब कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




पीड़ितों ने बताया जान का खतरा



पीड़ितों ने आरोपी पक्ष के लोगों से जान का खतरा बताया है। तहरीर में संजय मौर्या ने बताया कि केमिकल कारोबार को लेकर दूसरे पक्ष के लोग रंजिश रखते हैं। पूर्व में भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। वादी और घायल के परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात पीड़ितों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें