फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 13 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। कस्बे में देर रात एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि चंद कदम की दूरी पर फायर ब्रिगेड थाने से काफी देर बाद पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

सिरचंदी निवासी भूरा की भगवानपुर में थाने के समीप मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान में अचानक आग लग गई। बंद शटर से आग की लपटें निकलने पर लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक व पुलिस को दी। लेकिन चंद मीटर की दूरी तय करने में फायर ब्रिगेड को इतना समय लगा कि दुकान का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक भूरा के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें