फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टावर में चोरी करने आए बदमाश की टांग टूटी, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर में चोरी करने आए बदमाश दिलनवाज निवासी मोहल्ला खालापार मुजफ्फरनगर की दीवार कूदते समय टांग टूट गई। उसके दो साथी कार समेत भाग निकले। घायल बदमाश का सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। टेल क्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टेट मैनेजर ने तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


टेलक्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टेट मैनेजर शुभम यादव ने बताया कि दहियाकी गांव में जियो कंपनी का टावर लगा हुआ है। बुधवार सुबह साइट डाउन का अलार्म मिला। इसके बाद वह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीन बदमाश टावर में घुसकर चोरी करते पाए गए।

बदमाश उनको देखकर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश की दीवार फांदते समय टांग टूट गई। उसके दो साथी आलानकब का सामान मौके पर छोड़कर कार से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम दिलनवाज निवासी मोहल्ला खालापार मुजफ्फरनगर बताया है। फरार बदमाशों के नाम अदनान निवासी खालापार व काशिफ निवासी तेवड़ा जिला मुजफ्फरनगर बताए हैं। पुलिस ने स्टेट मैनेजर की तहरीर पर तीनों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए बदमाश का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें