फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों की दीवारों को फादंते हुए पशु बाड़े में घुसा गुलदार

विज्ञापन
बुग्गावाला क्षेत्र तेलपुरा गांव में वन विभाग द्वारा पिंजरे में पकड़ा गया गुलदार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बुग्गावाला क्षेत्र की खानपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम तेलपुरा में देर शाम एक गुलदार घरों की दीवारों को फांदते हुए एक पशु बाड़े में जा घुसा। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने रात 11 बजे तक रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार देर शाम घरों की छतों को फांदता हुए गुलदार दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पहले पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर वन क्षेत्रीय अधिकारी राम सिंह को सूचना दी गई। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार पशुबाड़े के अंदर पशुओं के बीच बैठा रहा। इसी दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा एसआई कुलविंदर रावत, कांस्टेबल विजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को गुलदार से दूर रहने की हिदायत दी। वन क्षेत्र अधिकारी रामसिंह भी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू करने मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम में वन दरोगा पुराण रावत, वनरक्षक अशोक कुमार, वन दरोगा मांगेराम, अभय कुमार, सत्तार, रोशन, दुष्यंत सैनी ने बड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में बंद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह रेस्क्यू अभियान रात 11 बजे तक चलता रहा।
खानपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामसिंह ने बताया खानपुर रेंज और राजाजी नेशनल पार्क में बाघों की संख्या काफी हो जाने के कारण अब यह ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। फिलहाल इस गुलदार को चिड़ियापुर के रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। वहां से वन अधिकारियों के आदेश पर इसे किसी सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। रेस्क्यू करने के बाद तेलपुरा के ग्रामीणों कुशल पाल, प्रधान नासिर अली, संजय सैनी ने वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें