फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जीएसटी विभाग ने की सिगरेट और पटाखा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यकर (जीएसटी) विभाग ने बृहस्पतिवार को रुड़की में सिगरेट और पटाखा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया। विभागीय टीमों के पहुंचते ही व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध माल, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, जीएसटी रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी नियमों के अनुपालन की जांच के तहत की जा रही है। विभागीय अधिकारी स्टॉक और अभिलेखों का मिलान कर कारोबार से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों से आवश्यक रिकॉर्ड भी खंगाले गए। अभियान जॉइंट कमिश्नर राजेंद्र लाल वर्मा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई में राज्य कर अधिकारी धर्मवीर सैनी, नारसन चेक पोस्ट प्रभारी मनमोहन असवाल, राज्य कर अधिकारी नितिन कुमार, नीतीश शंकर, साहना परवीन समेत विभाग की कई टीमें शामिल हैं। ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र लाल वर्मा ने बताया कि विभाग की टीम रुड़की में जांच अभियान चला रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें