फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को स्थिर सरकार देने को उठाएंगे कदम : बत्रा

Mon, 28 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार का राज था। उसका अंत करना बेहद जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


रविवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं हो रहा था। सरकार का पूरा फोकस खनन पर ही था। जनता की कमाई को लूट हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने आवाज उठाई। अब जबकि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग चुका है तो यह भ्रष्टाचार के विरुद्ध सच्चाई की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अलग हुए विधायकों ने जनता के हितों के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने जल्द प्रदेश को स्थाई सरकार देने के लिए बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें