फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की से सटे एक गांव निवासी युवती ने गंगनहर कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक ने कुछ साल पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ जल्द ही शादी करने का झांसा किया। इसके बाद आरोपी उसे घुमाने के बहाने गांव से बाहर ले गया। जहां आरोपी ने जल्द ही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार इसी झांसे को देकर सालों से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। कुछ समय पहले उसने युवक को शादी के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी युवक किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। इस पर युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर युवक के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मनोज मेनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें