कलियर। गैंगस्टर ने नशे की हालत में अपने भाई पर तमंचे से फायर किया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कलियर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी मुराद अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो अप्रैल की रात को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। तभी भाई आबाद घर में घुस आया और तमंचे से फायर किया था जिसमें उसकी पत्नी और वह बाल-बाल बच गए थे। शोर होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। पकड़े जाने के डर से आबाद घर से फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गैंगस्टर आबाद उर्फ बादु को सोमवार रात तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।