नेहरू स्टेडियम में हर वर्ष होने वाले यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच डॉ. इलेवन व मीडिया इलेवन के बीच के खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
नवयुवक क्रिकेट अकादमी की ओर से नेहरू स्टेडियम में आयोजित यूनिटी कप में कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता, भाजपा नेता अक्षय प्रताप, सौरभ सिंघल व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने टॉस करवाया। डॉक्टर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच गौरव को चुना गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि एएसडीएम व नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला ने दोनों टीमों के खेलों की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक क्रिकेट कोच देवेंद्र पोलू, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, कमल चावला, डॉ. एपी सिंह, रविंद्र सिंह चौधरी और देवेंद्र कुमार पोलू आदि मौजूद रहे।