फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फाइनेंसकर्मी दे रहा धमकी, तीन दिन से घर से बाहर नहीं आया रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकिश्त जमा नहीं करने पर लगातार मिल रही धमकी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
I
I
I
Iफाइनेंसकर्मी की धमकी के डर से एक ई-रिक्शा चालक तीन दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकला है। पीड़ित ने फाइनेंसकर्मी से जानमाल का खतरा जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित तांशीपुर गांव निवासी तुषार ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल दिसंबर माह में फाइनेंस पर ई-रिक्शा खरीदा था। इसकी वह हर माह किश्त जमा करता आ रहा था लेकिन मई माह में वह किसी कारण किश्त जमा नहीं कर पाया। आरोप है कि इस पर फाइनेंसकर्मी लगातार उसे ई-रिक्शा जब्त करने की धमकी दे रहा है। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दे रहा है। डर के चलते वह तीन दिन से ई-रिक्शा लेकर घर से बाहर नहीं निकला है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि फाइनेंसकर्मी को बुलाकर मामले की जानकारी ली जाएगी। फाइनेंसकर्मी ने रिक्शा चालक के साथ अभद्रता या मारपीट की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें