फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुरानी रंजिश में एक परिवार के लोगों पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव टोडा कल्याणपुर में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने एक परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव कराने आई महिलाओं पर हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के लोगों को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में परिवार के शहनवाज, नईमा, सुएब, शाइस्ता और अनीस घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पीड़ित शहनवाज की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। आरोप लगाया कि शुक्रवार को हमलावरों ने उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। शनिवार सुबह उसका भाई मारपीट करने का विरोध करने पहुंचा था। जिसके बाद हमलावरों ने घर में घुसकर दोबारा मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें