फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विद्युत विभाग ने किया उपभोक्ताओं को जागरूक

Wed, 26 Nov 2025 08:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
मंगलौर में ऊर्जा निगम कीओरसे से आयोजित जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। स्वयं
विज्ञापन
मंगलौर। विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर में स्मार्ट मीटर शिकायत निवारण व जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान एसडीओ अनुभव सैनी, सहायक अभियंता मीटर रजनीश सैनी, अवर अभियंता विकास कुमार, अभिषेक, मनमोहन सिंह, आदेश टंडन व जीनस कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में आए उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं बताई जिनमें से कुछ का शिविर में निस्तारण कर दिया गया। स्मार्ट मीटर के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए। एसडीओ अनुभव सैनी ने कहा कि अगला शिविर 29 नवंबर को गुरुकुल नारसन बिजलीघर पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-
कड़ी मेहनत से पार्टी को मजबूत करना होगा- बर्मन

रुड़की। लंढौरा स्थित राष्ट्रीय लोक दल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंढौरा नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद बर्मन ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही सभी को साथ लेकर चल रही है। इसके चलते कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के दिन-रात कड़ी मेहनत करें। ताकि आने वाले आगामी चुनावों में पार्टी उभरकर सामने आ सके। बर्मन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल बाबा साहब आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने का भी काम करेगी। इस दौरान श्रवण, मांगेराम, सुनील, अनूप, राजेश, लाल चंद, मेगपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें