गुरुद्वारा सुखधाम साहिब में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
रुड़की। श्री भवानी शंकर आश्रम रुड़की में श्री भक्तमाल कथा में भक्तिरस का अद्भुत संचार हुआ। कथा व्यास बीना शर्मा ने दिव्य भक्ति का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जैसे प्यासा हिरण जल के लिए तड़पता है, वैसे ही निर्मल और निष्कपट प्यास के साथ ईश्वर की खोज ही सच्ची साधना है। ऐसी ही तड़प रखने वाले भक्त को भगवान अवश्य मिलते हैं। अपने लिए कुछ न सोचते हुए पूर्ण समर्पण के भाव से हर वस्तु भगवान को अर्पित कर देना, यही निस्वार्थ प्रेम और भक्ति है।
-
संगत सम्मेलन के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन
रुड़की। गुरुद्वारा सुखधाम साहिब में चल रहे 71वें गुुरु संगत सम्मेलन का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर विशाल लंगर का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरदेव डॉ हरभजन शाह सिंघ महाराज ने अमृत बरखा कर संगत को निहाल किया। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने लंगर और सेवा की। इस मौके पर प्रधान दर्शन लाल अरोडा, प्रदीप चानना, किशन कालरा, पवन सपरा आदि मौजूद रहे।
-