फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की की रहने वाली थी बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गांव में कुत्तों के हमले का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




दो दिन पूर्व पाड़ली गुर्जर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला तीन अन्य महिलाओं के साथ खेत में गेहूं बीनने गई थी। इस बीच कुत्तों के झुंड ने 70 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया था। हमले में वृद्धा की मौत हो गई थी। अन्य महिलाओं को भी कुत्तों ने घायल कर दिया था। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर गांव का चौकीदार उन्हें बचाने के लिए खेत में पहुंचा था लेकिन वह कुत्तों का खूंखार रूप देखकर पेड़ पर चढ़ गया और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


कुछ देर बार किसी तरह चौकीदार वहां से अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचा था और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर घायल महिलाओं को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिनाख्त बानो उम्र 70 निवासी तेल्लीवाला कोतवाली गंगनहर रुड़की के रूप में हुई है। महिला अपने इकलौते पुत्र सुहेल के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें