फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चाय पीने गया चालक, वाहन उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की तिराहे के पास खड़ा टूरिस्टर वाहन चोरी हो गया। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी यशवंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक 15 सीटर टूरिस्टर वाहन है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे चालक ने वाहन को नगर में रुड़की तिराहे के निकट खड़ा किया था। इसके बाद चालक चाय पीने के लिए चला गया। इसी बीच किसी ने उनका वाहन चोरी कर लिया। चाय पीकर चालक लौटा तो वाहन मौके पर नहीं था। इसपर चालक ने उन्हें जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें