ट्रैक्टर - ट्राॅली में रेत - बजरी लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को चार युवकों ने ट्रैक्टर से खींचकर लाठी - डंडों से पीटा। चालक ने झाड़ियों में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, जगजीतपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर मंे बताया कि वह ट्रैक्टर चालक के तौर पर कार्य करता है। 5 सिंतबर को वह एक स्टोन क्रशर से रेत - बजरी लेकर आ रहा था। शाहपुर मार्ग पर आरोपी राजन निवासी भोगपुर, शिवम निवासी ग्राम कुंडी, रोहित निवासी रानी माजरा और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर से नीचे खींचकर उसे लाठी - डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसने निकट की झाड़ियों में भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी उसे और ट्रैक्टर स्वामी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।