फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर लगाया नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गांव निवासी शाहरुख अपने एक अज्ञात साथी के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी भतीजी ने दोनों युवकों को किशोरी को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि किशोरी की जल्द तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें