The drama of the families of maternal death
- फोटो : amarujala
पांच दिन पहले प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने बुधवार को एक निजी अस्पताल पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
14 अक्तूबर को ढंडेरा निवासी प्रसूता दीपा पत्नी भूपेंद्र प्रसव के लिए दिल्ली रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया था। आरोप है कि महिला चिकित्सक की लापरवाही के कारण प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। उसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इससे पहले परिजन उसे लेकर अन्य अस्पताल पहुंचते प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता का अंतिम संस्कार करने के बाद बुधवार को परिजन और अन्य क्षेत्रवासी अस्पताल पहुंचे और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।