फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रास्ते पर फिर बढ़ा विवाद, नगर पंचायत और कब्जाधारक आमने-सामने

विज्ञापन
लंढौरा में कार्रवाई के दौरान ईंटों को उठाते नपं कर्मचारी।स्वयं
विज्ञापन
कस्बे के बड़े बरातघर में पीछे से आने वाले मार्ग पर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत जहां इस रास्ते को सार्वजनिक बता रही है वहीं कब्जाधारक दिलशाद खां इसे अपनी निजी भूमि बताते हुए न्यायालय का आदेश होने का दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों के दावों के कारण मामला अब पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गया है।
विज्ञापन




विवाद उस समय और बढ़ गया जब दिलशाद खां ने निर्माण कार्य के लिए रास्ते में कुछ ईंटें रख दीं। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हेमंत गुप्ता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ईंटों को हटाकर नगर पंचायत परिसर में ले गए। वहीं दिलशाद खां का आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने अभद्रता की और उनके घर में घुसने का प्रयास किया। दूसरी ओर नपं अधिशासी अधिकारी हेमंत गुप्ता का कहना है कि संबंधित मार्ग सार्वजनिक है और इस पर पहले भी अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के दौरान पर्यावरण मित्र के साथ अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद मामला पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें