फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईआर के महानिदेशक ने किया निरीक्षण

Tue, 10 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीआरआई रुड़की में मंगलवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नई दिल्ली के महानिदेशक डा. गिरीश साहनी ने संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित्त फायर लैब और डिस्पले सेंटर का उद्घाटन किया। डिस्प्ले रूम में संस्थान की ओर से निर्मित महत्वपूर्ण तकनीकियों को म्यूजियम का आकार दिया गया है। महानिदेशक ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

इस मौके पर उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सर्जनशीलता भले ही एक व्यक्ति की सोच का बीज हो लेकिन उसे भौतिक रूप देने के लिए विभिन्न असमानताओं वाले लोगों को मिलकर काम करना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुए संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने निचले एवं गरीब तबके के विकास के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया है। जिसके  बाद अब वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह किस प्रकार देश के विकास के लिए लाई गई भारत सरकार की योजना में योगदान देंगे। उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे देश की जनता से जुड़ी दस समस्याओं को पहचाने और अनुसंधान तथा विकास कार्यों से उसका समाधान निकालकर जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थान निदेशक डा. एन गोपालकृष्णन ने वैज्ञानिकों ने नई सोच के साथ देश की तरक्की में योगदान का आह्वान किया। इस दौरान महानिदेशक ने संस्थान की फायर लैब और डिस्पले सेंटर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें संस्थान द्वारा निर्मित्त चावल की भूसी से लकड़ी, पाइन नीडल बोर्ड, कोटा स्टोन टाइल्स, सी एंड डी अपशिष्ट, फ्लाई ऐश ईंट आदि की तकनीकियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर मुख्य वैज्ञानिक यादवेेंद्र पांडे, डा. एके मिनोचा, डा. बी सिंह, डा. आरएस चिमोटे, डा. अतुल कु मार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें