फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुल के पास से शव मिला, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौता पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लखनौता-मंगलौर मार्ग पर पुल के पास एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन उस समय शव के बारे में कोई पता नहीं चल पाया। घटनास्थल से कुछ कीटनाशक के खाली पैकेट व बियर की बोतल बरामद की गई है। जिसको लेकर पुलिस ने मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का होना बताया है। मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त रविकांत निवासी न्यामतपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें