फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर के पिता की मौत, दूल्हा जख्मी

Tue, 14 Feb 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाहपुर के एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मंगलवार सुबह मढ़े के दिन दूल्हे और उसके पिता की बाइक को एक ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दूल्हे को लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दरगाहपुर निवासी 50 वर्षीय ग्राम पंचायत सदस्य संतोष कुमार का पुत्र अनिल हरिद्वार में आईडीबीओआई बैंक में कार्यरत है। मंगलवार को अनिल का मढ़ा था, इसके लिए सुबह ही पिता और पुत्र किसी काम से निरंजनपुर आए हुए थे। जैसे ही दोनों काम समाप्त कर गांव के लिए निकले तो गांव से बाहर ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। इसी बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को भर्ती करते हुए संतोष को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक के अनुसार अनिल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। साथ ही गांव में मातम छा गया है। रायसी चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें