फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
घ्‍ाटना पर जुटी भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भगवानपुर। करौंदी गांव में किराए पर रह रहे एक परिवार के 10 वर्षीय बेटे की सोलानी नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं ने नदी में गहरे गड्ढे कर दिए हैं। जिसमें डूबकर बच्चे की मौत हुई है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम जीतपुर, थाना नगीना, जिला बिजनौर निवासी ऋषिपाल भगवानपुर स्थित गांव करौंदी में किराए के मकान में रह कर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसका 10 वर्षीय बेटा नितिन अपने साथियों के साथ सोलानी नदी में नहाने गया हुआ था। उसी दौरान वह नदी में बनाए गए गहरे गड्ढे में डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।

आननफानन में ग्रामीण नितिन को बचाने के लिए नदी में कूदे और जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला। उस समय तक नितिन की सांसे चल रही थी। उसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को रुड़की अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में बच्चे की मौत से शोक छा गया। क्षेत्रवासी जोगेंद्र सिंह, रमेश चंद, मोहम्मद इकराम, शहनवाज, इलियास और अनिल आदि का कहना है कि खनन माफियाओं ने खनन सामग्री के लिए नदी में गहरे गड्ढे कर दिए हैं। उन गड्ढों में इस समय पानी भर गया है। बच्चे की मौत के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्र के खनन माफियाओं को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों ने बताया एक सप्ताह पूर्व खुब्बनपुर निवासी एक युवक की मौत भी सोलानी नदी में बने गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई थी।
विज्ञापन


इनका कहना है
निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी और खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संबंधित अधिकारी और खनन माफिया के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजीव स्वरूप, एससपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें