रुड़की गणेशपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय न0 5 के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती करती छात्राएं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-5 गणेशपुर में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
समारोह में विद्यालय की शिक्षिका गीता रानी ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही कक्षावार परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम बताए। कक्षा एक में विशाल प्रथम, दीक्षा द्वितीय रही। कक्षा दो में रिंकी प्रथम और प्रियांशु द्वितीय रहा। कक्षा तीन में पूजा प्रथम और आस मोहम्मद द्वितीय रहे।
कक्षा चार में सारिका प्रथम और सुधांशु द्वितीय रहे। कक्षा पांच में टीना प्रथम और मोहित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सांस्कृति कार्यक्रमों में साहिस्ता, मोहित, आसमोहम्मद, पूजा, सारिका, रिंकी, टीना, दीक्षा, मोनिका, मीनाक्षी, रुचि और अलका ने सभी का मनमोह लिया। दिव्यांग छात्र भारती और वंश ने भी एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देख सभी हैरान रह गए। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अल्पना जैन, मुनीश यादव, नरेंद्र सैनी, सुनीता कक्कड़, पूनम, विद्याभूषण, गेंदा सिंह, अजय सिंह पुंडीर और मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।