फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन घरों में चोरी कर बदमाश फरार, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला टोली में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चार लाख की नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया है। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन




बुधवार रात को मोहल्ला टोली निवासी नसीम परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। देर रात को बदमाश उसके घर में घुस गए और अलमारी में रखे तीन लाख 85 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस वारदात के बाद बदमाश शमीम के घर में दाखिल हो गए। यहां से उसकी कमीज में रखे 17 हजार रुपये चोरी कर लिए।



बताया गया कि इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस के ही आरिफ के घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। बदमाश तीनों घरों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह होने पर चोरी की घटना का पता चला। तीन घरों में चोरी होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें