फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एक के बाद एक चोरी की वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-प्रॉपर्टी डीलर के घर 20 लाख की चोरी के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली
I
I
I
Iबदमाश एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम देकर मंगलौर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई लाखों की चोरी का अभी खुलासा भी नहीं पाया है और बदमाशों ने जैन मंदिर में चोरी कर वारदात को अंजाम दे दिया है। इसके अलावा अभी पूर्व में हुई चोरियों का भी खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।
I
I
I
Iमंगलौर क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है। पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। इसके चलते क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पहली वारदात का खुलासा भी नहीं कर पाती है और बदमाश चोरी की नई वारदात को अंजाम दे देते हैं। बुधवार रात बदमाशों ने जैन मंदिर को निशाना बनाया। यहां से लाखों के जेवर, नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

I
Iइससे पहले मोहल्ला बाहर किला में चोरों ने दो नवंबर की रात को प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़कर 10.70 लाख की नकदी व करीब 10 लाख के गहने चोरी कर लिए थे। इसके अलावा नवंबर में ही लंढौरा रोड पर चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया था।
I
I
I
Iसमाज ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
I
Iश्री दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी से जहां जैन समाज आहत है वहीं समाज के लोग वारदात का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। समाज के लोगों ने तीन दिन के भीतर वारदात का खुलासा करने का समय पुलिस को दिया है। खुलासा नहीं होता है तो जैन समाज प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर शशांक जैन, अतुल जैन, राकेश जैन, बंटी जैन, रजनीश जैन, सत्येंद्र जैन, पंकज व तुषार जैन आदि मौजूद रहे।
I
I
I
I15 साल पहले भी हुई थी चोरी
I
Iश्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की ये पहली घटना नहीं हैं। करीब 15 साल पहले भी इसी मंदिर में लाखों के सामान की चोरी हुई थी। जैन समाज के लोगों का कहना है कि ये अब तक की सबसे बड़ी घटना हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iरेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम्र
I
Iबदमाशों ने जिस तरह दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। उससे साफ है कि बदमाशों ने पहले रेकी है। उन्हें मंदिर को लेकर सारी जानकारी थी। जहां-जहां कीमती सामान था, वहीं के ताले तोड़े गए। बदमशों ने मंदिर में प्रवेश के लिए छत का रास्ता चुना। इसके कारण कोई एक्टिविटी बाहर नहीं हुई। इससे बदमाश ने आसानी से अपने काम को अंजाम दे दिया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें