फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर की ओर से बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चंद्रशेखर चौक पर प्रदेश सरकार और एसएसपी नैनीताल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और अब सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे समर्थकों को नैनीताल पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रोका जिससे लोग सभा में नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को संविधान और सेवा नियमावली के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार जनभावनाओं पर खरी नहीं उतर रही है और अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कानून के अनुसार कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुनफेत अली, वैभव सैनी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, ओवैस अंसारी, भूषण त्यागी और पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर मदनपाल सिंह भडाना, यास्मीन खान, बिना आनंद, सुभाष चंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, सुधीर कुमार, गुलफाम अहमद, नितिन सैनी, विशाल सहगल, गौरव प्रधान, मलकीराज सैनी, ओमवीर सिंह मलिक, मुस्तकीम मलिक,गफ्फार राणा, कुर्बान, पंडित वीरेंद्र शर्मा, भूषण त्यागी आदि मौजूद रहे।चार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें