फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिरान कलियर में शौचालयों की स्थिति बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iएक शौचालय पर लटका है ताला, अन्य में नहीं है समुचित साफ-सफाई
I
Iदरगाह क्षेत्र के शौचालयों में गंदगी फैली है। शुक्रवार सुबह रिमझिम बारिश से और गंदगी फैल गई। वहीं एक शौचालय पर ताला लटका नजर आया। इससे जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
I
Iदरगाह क्षेत्र में जायरीन की सुविधा के लिए कई सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इन शौचालयों का संचालन आमतौर पर दरगाह प्रबंधन की ओर से ठेकेदार को सौंपा जाता है। ठेकेदार साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखता है लेकिन इस बार अब तक शौचालयों का ठेका नहीं हुआ है। एक शौचालय बंद पड़ा है और कुछ को दरगाह कर्मचारियों की ओर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। इससे जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनवरी में अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स शुरू होने वाला है। अजमेर शरीफ के उर्स में जाने वाले अधिकांश जायरीन पहले पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आते हैं। ऐसे में इन दिनों पिरान कलियर में भी जायरीन की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

I
Iवहीं दरगाह प्रबंधक रजिया का कहना है कि शौचालयों के ठेकों की नीलामी के लिए टेंडर निकाला था। उनपर रेट कम आए थे। इस कारण उनका ठेका नहीं छोड़ा गया था। आचार संहिता के बाद दोबारा नीलामी की जाएगी। फिलहाल दरगाह कर्मचारियों की और से शौचालयों की देखरेख की जा रही है। दरगाह कर्मचारियों को सफाई के लिए निर्देशित किया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें