फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धरना दे रहे कर्मचारी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में धरना दे रहे एक कर्मचारी की हालत अचानक बिगड़ कर गंभीर हो गई। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


इकबालपुर शुगर मिल में बकाया वेतन के लिए 36 दिन से प्रदर्शन चल रहा है। कर्मचारियों ने वेतन की समस्या से एसडीएम, जिलाधिकारी व गन्ना मंत्री तक को अवगत करवाया हुआ है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की हुई है।



सोमवार दोपहर को कर्मचारी प्रदीप कुमार के सीने में अचानक तेज दर्द होने से उसकी हालत बहुत बिगड़ गई। उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार लेने के बावजूद भी उनकी हालत गंभीर ही बनी हुई है। कर्मचारी नेता नाजिम अली ने बताया कि कर्मचारी को हार्टअटैक की स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार की हालत बेहद नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें