फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में ही दम तोड़ गई आचार संहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस इसका पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन कोतवाली में ही खुलेआम आचार संहिता के उल्लंघन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हूटर बजाते हुए कोतवाली पहुंचे नेताजी के सामने पुलिस इस कदर बैकफुट पर नजर आई कि कुछ लोगों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई का साहस नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक नेता अपनी हूटर लगी गाड़ी लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंचे। उनकी गाड़ी ने हूटर बजाकर कोतवाली में प्रवेश किया। हूटर की आवाज सुनते ही सभी पुलिसकर्मी अनुशासन में खड़े हो गए, लेकिन जब नेताजी गाड़ी से निकले तो पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली में मौजूद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस बैकफुट पर नजर आई। कुछ देर कोतवाली में ठहरने के बाद नेता अपनी हूटर लगी गाड़ी लेकर रवाना हो गए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए बाहर सख्त कार्रवाई कर रही है तो कोतवाली में खुलेआम इसका उल्लंघन होने पर ऐसी चुप्पी क्यों। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें