फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते ने चप्पा-चप्पा खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर मेला उर्स और आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को रुड़की रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी और बम निरोधक दस्ते की टीम ने स्टेशन परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।
विज्ञापन

बीडीडीएस टीम के प्रभारी दिव्या लोचन मलिक की टीम के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म सहित यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों को विशेष रूप से जांचा गया। टीम ने संदिग्ध वस्तुओं और सामान की बारीकी से पड़ताल की। साथ ही यात्रियों और स्टेशन परिसर में मौजूद अन्य लोगों के सामान की भी निगरानी की गई।
जीआरपी रुड़की के चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी ने अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भी चेकिंग अभियान में सहयोग किया। सुरक्षा टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कलियर मेला उर्स और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें