फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सात घंटे गुल रही क्षेत्र की बिजली

Sun, 01 Mar 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्रवासियों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

सात घंटे गुल रही क्षेत्र की बिजली
बुग्गावाला। क्षेत्रवासियों को रविवार सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बुग्गावाला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुग्गावाला विद्युत उपकेंद्र के जेई शेरपाल स्नोई ने बताया कि भगवानपुर से बुग्गावाला आने वाली 33 केवी लाइन को डबल सर्किट किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई। बताया कि लाइन के डबल सर्किट होने से भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और बाधा रहित रहेगी, ओवरलोड की समस्या में भी कमी आएगी। बुग्गावाला क्षेत्र के तेलपुरा, गोकलवाला, बंजारेवाला, बुधवाशहीद आदि गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही। क्षेत्रवासी शमीम, अनुज कुमार, संगीता आदि ने बताया कि मौसम खुलने लगा है, इससे घर के काम करने का समय मिल रहा है, लेकिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें