फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आठ हजार वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की मुख्य सड़क पर बेखौफ जमे अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूला। नगर पंचायत और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के गेट व मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


बुधवार के अंक में अमर उजाला ने बीडीओ कार्यालय के बाहर सड़क पर कब्जा, राहगीर बेहाल शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि कैसे फल और कपड़े के दुकानदारों ने सड़क पर 20-20 फीट तक सामान फैलाकर राहगीरों व स्कूली बच्चों का रास्ता रोक दिया है। खबर का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजी।

बुधवार दोपहर जब प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ ब्लॉक गेट पर पहुंची तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने सड़क पर फैले सामान को जब्त करने की चेतावनी दी और मार्ग को पूरी तरह खाली कराया। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और बार-बार हिदायत के बाद भी सड़क घेरने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन




प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी भी दुकानदार ने दोबारा सड़क की पटरी या मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क खाली होने और यातायात सुचारू होने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें