फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शिवलिंग पर खून लगाने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iवहीं, ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, कड़ी कार्रवाई की मांग
I
I

I
Iग्रामीणों ने मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग का किया शुद्धिकरण, पुलिस रही तैनात
I
Iजौरासी गांव में शिव मंदिर में शिवलिंग पर खून लगाने के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया है।
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी जबरदस्तपुर में ग्रामीणों ने गांव के ही इलियास कुरैशी को मंदिर से निकलते हुए पकड़ लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जानकारी ली थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि इलियास ने हाथ काटकर खून चढ़ाया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामला तूल न पकड़े इसे लेकर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। साथ ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने तहरीर के आधार पर इलियास के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि इलियास को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था है। वहीं, ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी देहात, सीओ और कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया।
विज्ञापन

I
I-
I
I
I
Iधमकी देने का लगाया आरोप
I
Iग्रामीणों ने इलियास पक्ष के कुछ लोगों पर रविवार की शाम अभद्रता करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने इलियास को मौके से छुड़ाने की भी कोशिश की थी। ग्रामीणों ने उक्त लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें