फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्लांट में दो चौकीदारों को बंधक बनाकर पीटा, डकैती की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iहथियारबंद पांच नकाबपोश बदमाशों ने रविवार देर शाम चौकीदारों को पेड़ से बांधा
I
Iप्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट को घंटों तक खंगाला, कुछ नहीं मिलने पर हुए फरार
I
I
I
Iहथियारबंद बदमाशों ने एक प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट के दो चौकीदारों को बंधक बनाकर मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घंटों तक प्लांट को खंंगाला लेकिन कुछ नहीं मिलने पर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
I
Iबुग्गावाला थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर सतिवाला गांव के पास एक प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट है। प्लांट पर मुजाहिदपुर निवासी दुष्यंत और लामग्रंट निवासी सुनील चौकीदार हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम सुनील प्लांट पर चौकीदारी कर रहा था। दुष्यंत किसी काम से घर गया था। इस बीच हथियारबंद पांच बदमाश प्लांट के अंदर घुस आए और सुनील को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद बदमाशों ने प्लांट में क्या-क्या कीमती सामान है और कौन लोग काम करते हैं इसकी जानकारी ली। इस पर सुनील ने प्लांट में कोई कीमती सामान नहीं होने की जानकारी दी। इस बीच दुष्यंत भी बाइक से प्लांट में पहुंच गया। बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर बंधक बना लिया। साथ ही दोनों को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने घंटों तक प्लांट को खंगाला लेकिन उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला।
I
Iइसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। किसी तरह सुनील और दुष्यंत ने खुद के पेड़ में बंधे हाथ खोले और सूचना प्लांट मालिक को दी। प्लांट मालिक ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौकीदारों से बदमाशों के बारे में जानकारी ली। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। बुग्गावाला एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपिछले माह हुई थी लाखों की चोरी
I
Iचौकीदार सुनील कुमार ने बताया कि पिछले माह एक अक्तूबर की रात को भी प्लांट से लाखों की केबल और बैटरी चोरी कर ली गई थी। अगले दिन जब आसपास सामान की तलाश की तो बैटरी खेतों से बरामद हुई थी। लाखों का केबल बरामद नहीं हुआ था। इस मामले की भी पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन आज तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें