फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अंबेडकर प्रतिमा स्थल की चाहरदीवारी करने पर दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। खेड़ी कलां गांव में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा स्थल की चारदीवारी तोड़ने पर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दीवार का निर्माण तत्काल शुरू कराने के लिए हंगामा किया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली, खानपुर, पथरी थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विवाद शांत काया। वहीं, एसडीएम और एएसपी ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव में मुख्य मार्ग पर खाली पड़ी भूमि पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस भूमि को लेकर अंबेडकर समिति के कश्मीरा सिंह और दूसरे पक्ष के अजीत सिंह के बीच विवाद चल रहा है। अजीत सिंह का कहना है कि जमीन तालाब की है। वहीं, मामला लक्सर सिविल कोर्ट के साथ हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह कश्मीरा पक्ष के लोगों ने चारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। उनका कहना था कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही निर्माण कार्य होना चाहिए। इस पर कुछ लोगों ने बनाई गई दीवार को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और निर्माण कार्य बंद करने के साथ ही दोनों पक्षों को तत्काल लक्सर कोतवाली पहुंचने के लिए कहा।
इसी बीच भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ अनेक लोग गांव पहुंचे और चारदीवारी का कार्य तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। मामला बढ़ता देख एसडीएम पूरण सिंह राणा, एएसपी राजन सिंह, पथरी और खानपुर पुलिस के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके पर बुलाया और जमीन से संबंधित दस्तावेज मंगाकर देखा। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लिहाजा मौके पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने की सख्त हिदायत दी गई है। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जो भी गांव में तनाव की स्थिति पैदा करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें