सोलानीपुरम और आसपास के क्षेत्रों की करीब दस हजार की आबादी को 24 घंटे बाद पानी मिल सका। यहां पुरानी मोटर के बार-बार खराब होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोलानीपुुरम में एक सप्ताह पहले पानी की मोटर खराब हो गई थी। इसके बाद इसकी मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन मंगलवार की शाम को फिर से मोटर फुंक गई। इसके चलते करीब दस हजार की आपूर्ति को पानी नहीं मिल पाया। बुधवार की सुबह लोगों की शिकायत पर जलकल अभियंता राजेश निर्वाल ने कर्मचारियों को भेजकर मोटर ठीक कराने का काम शुरू कराया। दोपहर बाद मोटर ठीक होने पर आपूर्ति सुचारू हुई। उन्होंने बताया कि आपूर्ति सभी क्षेत्रों में सुचारू कर दी गई है।