फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे हटाए

Wed, 03 Jun 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसील प्रशासन की टीम ने स्थायी अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी
विज्ञापन


- बॉर्डर के पास अभियान के दौरान एनएच और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम रही मौजूद
रुड़की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को तहसील रुड़की क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नारसन बॉर्डर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व अपर तहसीलदार रुड़की सुभागी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम और तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने सड़क की भूमि पर किए गए अस्थायी कब्जों को हटाने की कार्रवाई की और संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। प्रशासन ने अभियान के दौरान स्थायी अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को सूचना और घोषणा के माध्यम से अवगत कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने स्थायी निर्माण कर रखा है, उन्हें आगामी कुछ दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करेगा। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें