फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टेंपो-ट्रैवलर पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों से भरा एक टेंपो-ट्रैवलर हाईवे स्थित उत्तम शुगर मिल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार छह अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री मंगलवार देर रात हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही ये उत्तम शुगर मिल के पास पहुंचे तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से चालक दौलाराम और रतन राज जैन की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें