फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवारत शिक्षकों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता और पदोन्नति न मिलने के विरोध में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। शिक्षकों ने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन


शनिवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने विरोध की रणनीति बनाई थी लेकिन विद्यालयों में अवकाश घोषित होने पर उन्होंने घर पर ही बांह पर काली पट्टी बांधी और वर्चुअल बैठक मेें विरोध जताया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का ही नहीं बल्कि उनके लिए अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने का भी दिन है।

जिला मंत्री विवेक सैनी ने कहा कि वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। अब टीईटी की अनिवार्यता लागू कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाना चिंता का विषय है। संघ के पदाधिकारी और शिक्षकों ने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराए जाने की मांग की। संगठन के शिक्षक और शिक्षिकाएं विरोध में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें