फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पौधे भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिव्या गुप्ता, निधि बारतर, रुचि गिरी, रितिका गुप्ता, अमरदीप सिंह, हिमांशु, यशोदा बिष्ट, मेघा भंडारी, मुक्ता जैन, विष्णु दत्त गौड़, आंचल वर्मा, विकास, रिया भट्ट, मंजू कांडपाल, सरिता दास, प्रशांत कपिल, विभूति सैनी और विवेक वर्मा को ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों ने इसे अपने कार्य के प्रति समाज की सराहना बताते हुए भविष्य में भी बच्चों के विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौधा विकास और संवर्धन का प्रतीक है इसलिए शिक्षकों को पौधे भेंट कर उनके योगदान को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षकों के चयन के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन डॉ. केनेथ सैमुअल का विशेष आभार जताया।
समारोह में हेमंत अरोड़ा, रवि प्रकाश, कमल धवन, संजीव कौशल, राजेश गुप्ता, रमेश रावल, इंदु रावल, सुधांशु, राहुल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता अग्रवाल एवं अक्षरा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें