सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के मामले में जेल गए आरोपी शिक्षक ने दो अन्य छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें की थी। छात्रा ने हिम्मत दिखाई तो दोनों छात्राओं ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपी की हरकतें पुलिस के सामने उजागर कीं। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें अकेले में गलत तरीके से हाथ लगाता था और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। वहीं लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार को सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक के दो अन्य छात्राओं ने भी राज खोले। स्कूल में पढ़ने वाली दो अन्य नाबालिग छात्राओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उनपर गलत नजर रखता था। जब वह अकेली स्कूल में उसे मिलती थी तो आरोपी रोककर गलत हरकतें करता था। इतना ही नहीं मोबाइल पर भी कॉल कर अश्लील बातें करता था।
किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। इसके चलते वह उसकी हरकतों के बारे में किसी को नहीं बता पा रही थीं। अब उनकी हिम्मत खुली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही जांच की जा रही है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पूर्व में किसी छात्रा ने अन्य शिक्षकों से शिकायत की थी या नहीं। शिकायत की थी कि तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्याें नहीं की गई।
Roorkee News: शिक्षक ने सातवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़खानी, परिजनों का हंगामा
जन्मदिन की लेना चाहता था पार्टी
सातवीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका जन्मदिन था। शिक्षक ने सुबह के समय उसके मोबाइल पर कॉल कर जन्मदिन की पार्टी देने की बात कही। साथ ही व्हाट्सएप पर एक अश्लील मैसेज भी किया था। इसके बारे में उसने अपनी बहन को भी जानकारी दी थी। वहीं, पुलिस व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रही है।I