फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौकीर गैंग के दो बदमाशों से पूछताछ

Tue, 23 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर मोफिक के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने तौकीर गैंग के दो बदमाशों को पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) पर लेकर पूछताछ की है। लेकिन दोनों से कुछ खास उगलवा नहीं पाई।
विज्ञापन


सोलानीपुरम निवासी प्रोपर्टी डीलर मोफिक के घर पर पिछले साल सितंबर में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती डाली थी। इसमें तौकीर गैंग का नाम सामने आया था। तौकीर को तीन माह पूर्व दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। वहीं उसके अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए थे। इनमें गुलबहार निवासी गंगोह और दिलशाद निवासी शेरपुर सहारनपुर को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक सप्ताह पूर्व दोनों बदमाशों को कोतवाली रुड़की पुलिस मोफिक के घर हुई डकैती के मामले में पूछताछ के लिए बी-वारंट पर सहानपुर जेल से रुड़की जेल लेकर पहुंची थी। गुलबहार और दिलशाद का मंगलवार को कोतवाली रुड़की पुलिस ने पीसीआर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों से मोफिक के घर हुई डकैती के मामले में पूछताछ की। लेकिन डकैती के मामले में पुलिस दोनों से कुछ खास उगलवा नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें