फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसान के बेटे तरुण ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर जिला के बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव घडोला निवासी किसान रजनीश चौधरी के बेटे तरुण चौधरी ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 3000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए तरुण ने नौ मिनट 23 सेकेंड का समय निकाला। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवा खिलाड़ी की माता मीनू चौधरी गृहिणी है।
विज्ञापन

द ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, तेज्जूपुर, चुड़ियाला, भगवानपुर में कक्षा 10 के छात्र तरुण ने 15 से 19 अक्तूबर तक पंजाब के पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय में आयोजित सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही तरुण ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की 3000 मीटर दौड़ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक अभिषेक के मुताबिक तरुण पिछले दो वर्षों से खेलों में लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम है कि इससे पहले भी वह सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वह उत्तराखंड राज्य अंडर-14 खो-खो चैंपियनशिप और राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। तरुण की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित सिंघल और प्रबंधन निखिल पंत, शालिनी पंत, सतीश चौधरी और प्रदीप चौधरी ने उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि तरुण ने अपनी मेहनत और लगन से अन्य विद्यार्थियों के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें