रुड़की खंजरपुर रोड स्थित जल संस्थान कार्यालय में सरचार्ज माफी योजना के तहत सीवर कनेक्शन के बिल ज?
- फोटो : ROORKEE
शासन की ओर से सरचार्ज माफी योजना की घोषणा के बाद उपभोक्ता पानी और सीवर के बिल जमा करने लगे हैं। बिल जमा कर लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, विभाग भी एनाउंसमेंट कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने में जुटा है।
26 नवंबर को शासन ने पानी और सीवर के बिलों पर सरचार्ज माफ करने की घोषणा की थी। इसके तहत 31 मार्च 2022 से पहले यदि कोई उपभोक्ता बकाया पानी और सीवर का बिल एकमुश्त जमा करता है तो सरचार्ज माफ होगा। घोषणा के तुरंत बाद शासनादेश जारी हो गया। अब कार्यालय में लोग अपने पानी और सीवर के बिल जमा करने लगे हैं। सोमवार को नगर निगम कार्यालय स्थित जलसंस्थान कार्यालय में पहुंचकर लोगों ने पानी और सीवर के बिल जमा करवाए। खंजरपुर रोड स्थित कार्यालय में भी लोगों ने पहुंचकर सीवर के बिल जमा करवाए। सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया कि सभी उपभोक्ता तत्काल बिल जमा कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। छूट केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जो अपना बकाया बिल एक साथ जमा कराएंगे।