फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से मिठाई, सामान और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग दो दुकानों में सेंध लगाकर बृहस्पतिवार रात चोरों ने 10 हजार की नकदी, मिठाई और कीमती सामान चोरी कर लिया है। सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

चुड़ियाला-भगवानपुर मार्ग पर आभा गांव निवासी शिव कुमार की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। साथ ही महेशरी गांव के चमनलाल ने गणेश मिष्ठान ने नाम से कारोबार किया हुआ है। बीती रात चोरों ने दुकान की सामने की दीवार में सेंध लगाकर दोनों दुकानों में चोरी की। चोर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान से लोहे के कुछ उपकरण चोरी कर ले गए। मिष्ठान भंडार से 10 हजार की नकदी और मिठाइयां चोरी कर ली। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष को शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद लगी। पीड़ित दुकानदारों ने तेजूपुर चौकी पर पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। तेजूपुर पुलिस चौकी प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की घटना होने की सूचना मिली है। घटना का पता लगाया जा रहा है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें