फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रोडवेज बसों में नहीं ढो सकेंगे मिठाई और मावा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के त्योहार पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मिठाई, मावा, पेठा और अन्य व्यवसायिक सामान का परिवहन करने पर रोक रहेगी। रुड़की डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने इस संबंध में डिपो के चालक और परिचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया कि निगम की बसों में प्रतिबंधित व्यवसायिक सामान ले जाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित चालक और परिचालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

जारी पत्र के अनुसार पूर्व में भी निगम मुख्यालय और मंडलीय प्रबंधन की ओर से त्योहारों के दौरान बसों में पेठा, मावा, मिठाइयां और अन्य व्यवसायिक सामान का परिवहन नहीं कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ बस सेवाओं में चालक-परिचालकों की ओर से निजी स्वार्थ में इस तरह का सामान ले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। पत्र में कहा गया कि व्यापार कर विभाग, चेक पोस्ट, खाद्य आपूर्ति विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से अचानक जांच की जाती है।
इस दौरान निगम की बसों में व्यवसायिक सामान मिलने से निगम की छवि प्रभावित होती है और बसों के सुचारु संचालन में भी बाधा आती है। ऐसे में सभी संबंधित कर्मचारियों को आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने निर्देश दिए कि चालक और परिचालक बसों में प्रतिबंधित व्यवसायिक सामान का परिवहन न करें। यदि जांच के दौरान ऐसा मामला सामने आता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें